बर्थडे पर बहकी मिलिंद सोमन की 26 साल छोटी पत्नी, बोलीं- 60 साल की उम्र में लेना चाहूंगी तुम्हारी ये चीज

Milind Sonam Ankita Konwar

Milind Sonam Ankita Konwar Birthday Post: बॉलीवुड स्टार मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। मिलिंद और अंकिता की उम्र में 26 सालों का बड़ा फासला इसके बावजूद भी दोनों का रिलेशन एकदम परफेक्ट है। अब अंकिता ने मिलिंद के 60वें बर्थडे पर हैरान करने वाली तस्वीर के साथ पोस्ट किया है जो कि सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।

अंकिता कोंवर और मिलिंद इस तस्वीर में अपनी फिटनेस और बॉन्डिंग का हाई लेवल फ्ल़न्ट करते दिखाई दे रहे हैं। अंकिता को मिलिंद ने अपने कंधों पर जबरदस्त बैलेंस के साथ थामा हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो एक ऐसे इंसान को जो जिसकी दयालु नहीं है, बल्कि उसकी दयालुता एक शांत क्रांति की तरह हर जगह फैलती है।" अंकिता ने मिलिंद को एक मजबूत और सच्चा प्यार करने वाला शख्स बताया, जो हमेशा साथ निभाता है और कभी किसी मुसीबत में फंस जाए तो संभालता है और कभी साथ नहीं छोड़ता।

उन्होंने कहा, "आप काफी समय से एक ऐसी ताकत रहे हैं, जो बिना किसी तारीफ के लोगों की जिंदगी बदल देती है। आप हर किसी की जिंदगी को बेहतर बनाने में विश्वास रखते हैं। उनकी विश्वासों के प्रति निष्ठा किसी धर्म जैसी है, मौजूदगी लाइटहाउस की तरह रास्ता दिखाती है और सुनहरा दिल कंपास बनकर सही दिशा बताता है।"

अंकिता ने आगे बताया कि अगर वे 60 साल की उम्र में वो मिलिंद की तरह एनर्जी, विश्वास और मेहनत अंदर रख पाएं, तो वे खुद को खुशकिस्मत समझेंगी। उन्होंने कहा, "आपके साथ 12 साल पूरे हो गए हैं और मैं अभी भी आपसे सीख रही हूं कि सच्ची निष्ठा, उद्देश्य और असली ताकत कैसी होती है। दुनिया आपके कदमों के प्रभाव को महसूस करती रहे, क्योंकि वे आपकी नजर से कहीं अधिक दूर तक गूंजते हैं।"

मिलिंद सोमन ने ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी शुरुआत मॉडलिंग से ही की थी, लेकिन उन्हें पहचान फेमस पॉप सिंगर अलीशा चिनॉय के म्यूजिक वीडियो से ही मिली थी। इसके बाद उन्होंने अभिनय की तरफ भी रुख किया। मिलिंद ने साल 2000 में आई फिल्म 'तरकीब' की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी थी। इसके बाद वो दो सालों तक फिल्मों से दूर रहे।

More from Filmibeat

Read more about: ankita konwar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X