60 की उम्र में Milind Soman ने यूरोप से अफ्रीका तक तैरकर पार किया समुद्र, लोगों ने पकड़ा सिर, बोले- 'असली GOAT
Milind Soman Swims: कभी हिंदी फिल्मों में एंट्री मारकर लड़कियों अपना दीवाना बनाने वाले मिलिंद सोमन इस वक्त फिटनेस आइकन के रूप में पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।

हाल ही में उन्होने जो कारनामा किया है उसके बाद लोगों का कहना है कि वो ही असली में GOAT हैं। बता दें कि 60 साल की उम्र में मिलिंद सोमन ने जिब्राल्टर जलडमरूमध्य को खुले पानी में तैरकर पार किया है।
इस हैरान कर देने वाले कारनामे के सामने आने के बाद इस खबर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस बात का खुलासा खुद मिलिंद ने इंस्टाग्राम पर किया है और बाद में इंडियन तिरंगा लेकर पोज भी दिया है।
60 साल उम्र, 15 किलोमीटर समुद्र में तैराकी
मिलिंद सोमन ने ये कारनामा उस उम्र में किया है जिस उम्र में लोगों का शरीर जवाब देने शुरु कर देता है। उन्होने यूरोप से अफ्रीका तक तैरकर स्पेन के टैरिफा और मोरक्को के तट के बीच की दूरी तय की। इसकी पूरी दूरी करीब 15 किलोमीटर है। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो समुद्र की तेज लहरों के बीच तैरते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि असल में अगर कोई ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का खिताब जीतने का हकदार है तो वो मिलिंद सोमन हैं। मिलिंद सोमन कई कारणों से खबरों में रहते हैं और इस वक्त ये कारनामा करके इतिहास रच दिया है।
मिलिंद सोमन ने लिखा पोस्ट
इंस्टाग्राम पर मिलिंद सोमन ने एक पोस्ट किया और लिखा, ''1 मई को, मैंने यूरोप से अफ्रीका तक, जिब्राल्टर जलडमरूमध्य को पार करते हुए, स्पेन के टैरिफा से मोरक्को के तट तक, सबसे कम दूरी 15 किमी तैरकर तय की, बहुत ही खूबसूरत तैराकी!! पूरी पोस्ट जल्द ही आएगी।'' इसके बाद लोग उनको बधाई दे रहे हैं और कमेंट्स सेक्शन पूरी तरह से भरा हुआ है। सभी लोग उनके इस कारनामे को प्रेरणा के तौर पर देख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
