मिलिंद सोमन ने शेयर की मॉडलिंग करियर की पहली PIC, फोटोशूट के लिए मिले थे इतने पैसे

बॉलीवुड एक्टर, मॉडल और फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। अब मिलिंद सोमन ने अपनी एक पुरानी फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मिलिंद सोमन ने अपने पहले मॉडलिंग प्रोजेक्ट से जुड़े किस्से शेयर किए हैं। मिलिंद सोमन ने यह फोटो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह फोटो उनके पहले मॉडलिंग असाइनमेंट से जुड़ी है। इसके साथ ही इस फोटो को शेयर करते हुए मिलिंद ने पहले मॉडलिंग प्रोजेक्ट के लिए रसना बहल का शक्रिया भी अदा किया है।

मिलिंद सोमन ने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने मॉडलिंग करियर की शुरुआत साल 1989 से की थी। मिलिंद सोमन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि मुझे तब यह मालूम भी नहीं था कि मॉडलिंग एक प्रोफेशन है। मुझे तो एक सरप्राइज करने देने वाला फोन कॉल आया। उस शख्स ने बताया कि उन्होंने मुझे कहीं देखा है और मैं उनके लिए कुछ फोटोशूट करूं।

मैंने पहले तो न कह दिया। क्योंकि मैं बहुत ही शर्मीला था। लेकिन उस फोटोशूट करने के लिए जो पैसा ऑफर किया गया उसके बाद मुझे उस प्रोजेक्ट के लिए हां कर देना पड़ा। दरअसल उन्होने मुझे 50,000 रुपये ऑफर किए थे। इसके लिए मैं रसना बहल का बहुत बहुत धन्यवाद भी करता हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X