..................... कोरोना को हराने के बाद मिलिंद सोमन ने लगाई 5 किलोमीटर की लंबी दौड़। Milind Soman running 5 KM after he defeat Corona Virus! - Hindi Filmibeat

कोरोना को हराने के बाद मिलिंद सोमन ने लगाई 5 किलोमीटर की लंबी दौड़, वीडियो वायरल!

अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन अक्सर चर्चा में रहते हैं और लगातार अपनी शानदार तस्वीरें साझा करते रहते हैं। मिलिंद सोमन को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हैं जो कि काफी पसंद की जाती हैं। अभिनेता मिलिंद सोमन हाल ही में चर्चा में तब आए थे जब कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से लगातार वो होम क्वांरटीन रहे हैं और अब वो पूरी तरह से ठीक हैँ।

लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उससे कई लोगों को प्रेरणी मिलेगी। दरअसल मिलिंद सोमन ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो दौड़ रहे है।

milind soman, मिलिंद सोमन

बता दें कि कोरोना से उबरने के बाद मिलिंद ने करीब 5 किलोमीटर दौड़ लगाई है और इस उम्र के लिए वो काफी ज्यादा है। बता दें कि मिलिंद अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं। यही कारण है कि 55 साल की उम्र में भी वो इतने फिट हैं।

इसके अलावा कुछ समय पहले मिलिंद सोमन अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर भी चर्चा में रहे थे। यह पहली बार नहीं था जब मिलिंद अपने न्यूड फोटो को लेकर चर्चा में आए हैं। इससे पहले ही उन्होंने न्यूड फोटोशूट किया था।

यहां तक कि एक विज्ञापन भी शूट किया था, जिसे बैन कर दिया गया था। कोरोना की बात करें तो इनके अलावा कई सितारे इस महामारी के चपेट में आए हैँ। हाल ही में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, गोविंदा और आमिर खान जैसे सितारे इसकी चपेट में आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X