मिलिंद सोमन ने 'बेशरम रंग' कंट्रोवर्सी पर दिया बड़ा बयान, आई अपने न्यूड फोटोशूट पर हुए हंगामे की याद!

शाहरुख खान स्टारर 'पठान' रिलीज से पहले ही 'बेशरम रंग' गाने के साथ विवादों में घिर गई है। गाने में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई केसरी रंग की बिकिनी पर बवाल मच गया है। राजनीतिक दलों ने गाने के खिलाफ हल्ला बोल कर दिया है। वहीं, कई लोगों का कहना है कि इस गाने से उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। कई लोग अब इस गाने के समर्थन में भी उतर आए हैं।
स्वरा भास्कर और सबा आजाद ने खुले आम विरोध और विवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। अब मिलिंद सोमन ने भी इस गाने को लेकर मचे हंगामे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। Times Now को दिए एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान मिलिंद सोमन को अपने न्यूड फोटोशूट विवाद की भी याद आ गई। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाना जरूरी है।
Recommended Video
मिलिंद सोमन ने बातचीत के दौरान कहा- 'इस पर कोर्ट ही विचार करेगी कि ये कला है या अश्लीलता। इस मुद्दे को सुलझाना बेहद जरूरी है।' वहीं, अपने न्यूड फोटोशूट पर बात करते हुए मिलिंद सोमन ने कहा- 'कोई पूरी तरह से संतुष्ट नहीं होता है। इसी में मेरी जिंदगी के 14 साल चले गए। बोलने की आजादी होनी चाहिए साथ ही हर किसी की अपना विचार होता है। अगर कोई कुछ आपत्तिजनक कहता है, तो इस पर कानून फैसला लेने देना चाहिए।
'न्यूड फोटोशूट पर मचा था बवाल
बता दें कि मिलिंद सोमन ने अपने करियर में मॉडलिंग के दौरान न्यूड फोटोशूट करवाया था जिस पर काफी हंगामा हुआ था। वहीं, 'पठान' फिल्म सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास है। शाहरुख खान लगभग 4 सालों के बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं।
जल्द दूसरा गाना होगा रिलीज
इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। फिल्म का पहला गाना रिलीज के साथ ही विवादों में घिर गया है तो वहीं, ट्विटर पर शाहरुख खान ने कहा है कि फिल्म का दूसरा गाना जल्द ही अरिजीत सिंह की आवाज में रिलीज होगा।


Click it and Unblock the Notifications











