मैं काम करना बहुत पसंद करता हूं लेकिन अब मुझे कोई फिल्में ऑफर ही नहीं करता
शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जिसे मिलिंद सोमण पर क्रश ना रहा हो। 90 के दशक के बच्चों का फेवरिट कैप्टम व्योम। हाल ही में मिलिंद सोमण ने पचास साल की उम्र में अपनी आधी उम्र की लड़की से शादी करने कके लिए चर्चा में थे। मिलिंद और अंकिता की जोड़ी को लोगों ने काफी कुछ सुनाया था।
अब एक इंटरव्यू में मिलिंद सोमण ने अंकिता से पहली मुलाकात और बॉलीवुड में अपने करियर पर बात की। करियर पर बात करते हुए मिलिंद ने कहा कि लोग मुझे कॉमर्शियल फिल्मों का चेहरा नहीं मानते। मुझे फिल्में करना बहुत पसंद है लेकिन कोई मुझे फिल्में ऑफर ही नहीं करता। मेरे बॉलीवुड में ऐसे दोस्त भी नहीं है जो मेरी मदद कर सकें।

मिलिंद आगे बताते हैं कि कभी कदार ऐसा होता है कि मुझे कुछ ऑफर मिल जाते हैं। और मैं वो फिल्में कर लेता हूं। मुझे अभिनय पसंद है, इस काम के पैसे भी अच्छे मिलते हैं। और जो लोग मुझे जानते हैं उनकी मानिए तो मैं अच्छा अभिनय भी कर लेता हूं। मुझे मेरा काम अच्छे से आता है।
["भीख मांगूं या डाका डालूं...इस साल अपनी फिल्म ज़रूर बनाउंगा...PROMISE!"]
मिलिंद ने ये भी बताया कि उन्हें खुद भी फिल्में देखना पसंद नहीं है। वो साल में केवल तीन फिल्में देखते होंगे और भी सुपरहीरो फिल्में होती हैं।वहीं मिलिंद ने ये भी बताया कि इसी वजह से वो किसी डायरेक्टर का नाम नहीं ले सकते जिसके साथ वो काम करना चाहेंगे क्योंकि उन्होंने ज़्यादा लोगों का काम देखा ही नहीं है।
अपनी पत्नी अंकिता कुंवर के बारे में बात करते हुए मिलिंद ने बताया कि मैं किसी होटल में था और वहां के स्टाफ ने आकर कहा कि एक महिलाओं की पार्टी चल रही है। मैंने कहा चलो 10 मिनट के लिए चला जाता हूं लेकिन उन 10 मिनटों ने मेरी ज़िंदगी बदल दी। वहां मुझे अंकिता मिली।
वैसे मिलिंद सोमण ही नहीं, मिलिए 40 पार के उन एक्टर्स से जो पहले से ज़्यादा अब हॉट लगते हैं -


Click it and Unblock the Notifications












