55वें जन्मदिन पर न्यूड हुए मिलिंद सोमन, धड़ल्ले से वायरल हो रही है तस्वीर
आज अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर वो काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं। मिलिंद सोमन को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हैं जो कि काफी पसंद की जाती हैं। 55 साल के मिलिंद सोमन ने हाल ही में कुछ ऐसा ही किया है। लेकिन उनकी ये तस्वीरें चर्चा में इसलिए आईं हैं क्योंकि उन्होने एक अलग फोटोशूट करवाया है।
दरअसल अपने जन्मदिन के मौके पर मिलिंद ने एक न्यूड फोटोशूट करवाया है और बीच पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई उनके फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं कमेंट करते हुए जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

मिलिंद इस समय अपने पत्नी के साथ गोवा में हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा है कि.. 'मुझे हैप्पी बर्थडे। #55.' मिलिंद ने इसके अलावा अपनी पत्नी की भी तस्वीर सामने आई है जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
मिलिंद की पत्नी अंकिता ने भी तस्वीर साझा करते हुए एक शानदार कैप्शन लिखा है.. 'उस इंसान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.. जिसके पास मेरा दिल है और आत्मा है।
मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं और तुमको हर दिल सेलिब्रेट करती हूं।' मिलिंद सोमन ने कई फिल्मों में काफी शानदार काम किया है और इस समय वो अपनी फिटनेस और शादीशुदा लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications