मिलिंद सोमन के सपोर्ट में एक्ट्रेस ने दिखाया नागा बाबा का VIDEO- नग्न पुरुषों को पवित्र मानते हैं?
एक्टर और मॅाडल मिलिंद सोमन से जुड़ी हुई कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मिलिंद सोमन ने गोवा के बीच पर दौड़ते हुए न्यूड तस्वीरें शेयर की। जिसके बाद उनकी इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल हुआ उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। हालांकि अभी तक अपनी बीच पर दौड़ती हुई न्यूड तस्वीरों पर मिलिंद सोमन ने अपनी तरफ से कोई सफाई नहीं दी है।
लेकिन कई सेलेब्स ऐसे हैं जो मिलिंद सोमन का लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें कि मिलिंद सोमन ने अपने जन्मदिन पर गोवा के बीच पर न्यूड दौड़ते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं। जो कि उनकी पत्नी अंकिता ने खींची थीं।

फिलहाल इस बार मिलिंद सोमन की इन न्यूड तस्वीरों पर एक्ट्रेस और मॅाडल पूजा बेदी ने उनका समर्थन किया है। पूजा बेदी ने नागा बाबाओं के साथ मिलिंद की इन तस्वीरों की तुलना की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मिलिंद की तस्वीरों में अश्लीलता नजर नहीं आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











