ब्रेकअप की खबरों के बीच धूमधाम से मिलिंद सोमण की शादी, 52 का दूल्हा, 27 की दुलहन
Recommended Video

मिलिंद सोमण काफी दिनों से चर्चा में है। वजह थी 52 साल के मिलिंद सोमण की 27 साल की गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर। लोगों ने दोनों के रिश्ते पर काफी टिप्पणियां कीं।
हद तो तब हो गई जब तीन दिन पहले खबर आई कि अंकिता ने पैसों के लिए मिलिंद सोमण से ब्रेकअप कर लिया है। लेकिन इन सब अफवाहों को दरकिनार करते हुए आज मिलिंद सोमण ने अंकिता के साथ अलीबाग में सात फेरे लिए।

मिलिंद सोमण अपनी फिटनेस के चलते फैन्स में काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने लगभग हर मैराथन पूरी की है और वो पिंक के ब्रैंड अंबैज़डर है। अंकिता एक एयरलाइन्स में काम करती हैं।
दोनों एकदूसरे के प्यार में पड़े और अब दोनों ने सात फेरे भी ले लिए हैं। और शादी की तस्वीरों को देखकर आप भी इनकी खुशी बस देखते रह जाएंगे।
मिलिंद ने अपने करियर की शुरूआत, मॉडलिंग से की थी। सुपरमॉडल बनने के बाद उन्होंने फिल्मों मेे अपना हाथ आज़माया और पसंद भी किए गए। उनकी आखिरी फिल्म थी बाजीराव मस्तानी।
वहीं 90 के दशक का हर बच्चा मिलिंद सोमण का फैन है क्योंकि मिलिंद कैप्टन व्योम नाम की सीरीज़ के लीड किरदार थे जो कि दूरदर्शन पर प्रसारित होती थी।
यहां देखिए मिलिंद और अंकिता की शादी की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












