लॉकडाउन में अपनी 81 साल की मां के साथ मिलिंद सोमन का स्किपिंग Video, देखकर हिल जायेंगे
फिटनेस के लिए लोकप्रिय नाम मिलिंद सोमन का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन इस बार वह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि मिलिंद सोमन की मां की उम्र 81 साल की है। हालांकि वह हर बार अपनी फिटनेस और नए वीडियो से लोगों को हैरान करने में पीछे नहीं रहती हैं।
इस बार अपने बेटे के साथ वह स्किपिंग यानी की रस्सी कूद कर रही हैं। ये मिलिंद सोमन के फैमिली एक्सरसाइज का एक हिस्सा है। अपनी मां उषा के साथ मिलिंद सोमन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक खास मैसेज भी लिखा है। उन्होंने वीडियो के साथ खास कैप्शन लिखा है। कहा है कि मेरी मां के लिए ये नया काम नहीं है। पर यह मेरे लिए नया है।

हर कोई एक दूसरे को सीखाता है। आप तभी बूढ़े होते हैं जब आप सोचते हैं। लॅाकडाउन मंत्रा। मिलिंद की मां की सबसे बड़ी खूबी यही रही है कि वह साड़ी में अपनी हर एक्सरसाइज करती हैं। इस बार साड़ी में उनका रस्सी कूद तो एक दम कमाल का है। मिलिंद इससे पहले अपनी मां के साथ रेस भी लगा चुके हैं।
फिलहाल मिलिंद की इन खास तस्वीरों के साथ देखिए उनका अपनी मां के साथ ये VIDEO
View this post on InstagramA post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on


Click it and Unblock the Notifications