वीकिपीडिया की इतनी बड़ी गलती, मिलिंद सोमन ने बोला- 2 बार मैं कब पैदा हुआ,न्यूड पर केस कब ?

फिटनेस के साथ बॅालीवुड एक्टर और मॅाडल मिलिंद सोमन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों में छाए रहते हैं। लेकिन इस बार मिलिंद सोमन ने खुद के बारे में इंटरनेट पर विकीपीडिया में मौजूद गलत जानकारी पर सवाल खड़ा कर एक के बाद एक पोस्ट शेयर किया है। मिलिंद सोमन ने दो ट्टीट किए हैं और बताया है कि कैसे विकीपीडिया में उनके बारे में गलत लिखा गया है।

मिलिंद सोमन ने ये भी लिखा है कि कहीं किसी ने विकिपीडिया का पेज हैक तो नहीं कर लिया है। मिलिंद ने विकीपीडिया का स्क्रीनशॅाट शेयर किया है। यहां पर उनके जन्म की दो तारीख लिखी गई हैं। मामला तब हैरान करता है जब मिलिंद का जन्म पिछले साल 2020 का बताया गया है।

Milind Soman

विकीपीडिया में मिलिंद सोमन का जन्मदिन 4 नवंबर 2020 और दूसरी 28 जुलाई 2020 दिखाया गया है। जो कि देखने पर ही अपने गलत होने का सबूत देता है। मिलिंद ने इसे ट्टीट करते हुए लिखा है कि क्या किसी ने विकीपीडिया को हैक कर लिया है? इसमें कहा गया है कि मैं पिछले साल दो अलग डेट पर पैदा हुआ हूं।

मिलिंद सोमन के बीच पर न्यूड दौड़ने वाली रिपोर्ट पर भी विकीपीडिया ने गलती कर दी है। मिलिंद ने जो स्क्रीन शार्ट शेयर किया है उसमें लिखा है कि गोवा बीच पर न्यूड दौड़ लगाने की वजह से मिलिंद के खिलाफ आईपीएस की धारा 294 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। मिलिंद ने इसे बताते हुए लिखा कि हां,मैं दौड़ा और वह तस्वीर मेरे इंस्टाग्राम पेज पर भी है।

लेकिन केस दर्ज? मिलिंद के इस पोस्ट पर कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा है कि आज कर कोई भी विकीपीडिया पर जाकर कुछ भी संपादित कर सकता है। इस बकवास को भूल जाओ। एक यूजर ने मिलिंद से सवाल किया है कि क्या आप अपना विकीपीडिया पेज की रोज जांच करते है?

अन्य यूजर ने लिखा है कि शायद विकीपीडिया भी आपकी फिटनेस से प्रेरित हो गया है। तभी बता रहा है कि दो साल पहले पैदा हुए हैं। मिलिंद की पत्नी अंकिता ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा है कि जब न्यूज चैनल कुछ वेरिफाई नहीं करते हैं तो विकीपीडिया क्यों परवाह करेगा। विकी के हिसाब से मैं इस साल 20 की हो जाऊंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X