Bedroom Secret: मिलिंद सोमन ने खोले दिए बेडरूम सीक्रेट्स, बोले- अभी भी 26 साल छोटी पत्नी से ज्यादा...

Milind Soman Bedroom Secret: बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी नेक्स्ट लेवल फिटनेस को लेकर काफी मशहूर हैं. हर कोई मिलिंद सोमन जैसी मस्कुलर बॉडी और फिटनेस पाना चाहता है. ऐसे में कई बार फैंस कमेंट सेक्शन में और तमाम इंटरव्यू में भी मिलिंद से उनकी फिटनेस को लेकर सवाल किए जाते हैं. ऐसे ही एक पुराने इंटरव्यू में मिलिंद सोमन ने अपना बेडरूम सीक्रेट खोल दिया था.
26 साल छोटी हैं पत्नी
दरअसल, मिलिंद सोमन ने अपने इंटरव्यू में सेक्स ड्राइव को लेकर बात की और अपना बेडरूम सीक्रेट खोला था. बता दें कि मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर उनसे 26 साल छोटी हैं. ऐसे में हर किसी को उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े इस फैक्ट में खासा दिलचस्पी रहती है.
सेक्स ड्राइव पर बोले मिलिंद सोमन
मिलिंद सोनम ने अपनी सेक्स ड्राइव के बारे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा, "लोग बेहद कम ही मुझसे हमारी सेक्स ड्राइव को लेकर सवाल करते हैं. ये बहुत ही नॉर्मल है क्योंकि आज भी मैं उसी उम्र का खुद को महसूस करता हूं जितनी की मेरी पत्नी हैं. मैं अपनी पत्नी से ज्यादा फिजिकली फिट खुद को महसूस करता हूं."
मिलिंद अंकिता की रोमांटिक कैमिस्ट्री
मिलिंद सोनम का इंस्टाग्राम देखें तो साफ है कि वो और उनकी पत्नी दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं. इस स्टार कपल की उम्र में 26 साल का अंतर है. मिलिंद जहां 56 साल के हैं तो वहीं उनकी पत्नी अंकिता महज 30 साल की है. दोनों की शादी ने खूब सुर्खियों बटोरी थीं. हालांकि अब ये जोड़ी काफी लोकप्रिय है. दोनों ही सोशल मीडिया पर आए दिन एक दूसरे के साथ अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड और रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और नेटिजंस उनकी कैमिस्ट्री के दीवाने दिखाई देते हैं.
सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
बता दें कि मिलिंद सोनम अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं और आए दिन एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. इसके साथ ही मिलिंद यहां फिटनेस को लेकर भी काफी सारा ज्ञान देते हैं। मिलिंद सोमन के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले ही दिनों उन्हें वेब सीरीज 'पौराशपुर' में देखा गया था, जिसमें उनके किरदार को काफी सराहना भी हासिल हुई. इसके अलावा अब जल्द ही वह मलाइका अरोड़ा और अनुषा दांडेकर के साथ शो 'एमटीवी सुपरमॉडल ऑफ द ईयर-2' में जज के रूप में भी दिखाई दिए.


Click it and Unblock the Notifications











