COMEBACK: बाजीराव मस्तानी से होगी इनकी सुपरहिट एंड सुपरहॉट वापसी!
[गपशप] बाजीराव मस्तानी एक सुपरहिट टीज़र के बाद सुर्खियों से गायब हो गई थी लेकिन फिल्म से होने वाली है एक सुपरहॉट मॉडल की वापसी। मिलिंद सोमण फिल्म बाजीराव मस्तानी में मंत्री का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
मिलिंद सोमण ने हाल ही में एक आयरनमैन ट्रायथलॉन जीतने के लिए काफी सुर्खियां बटोरीं। ये दौड़ दुनिया की सबसे कठिन दौड़ है जिसे मिलिंद ने 50 की उम्र में भी पूरा किया। उन्होंने विदेशी धरती पर आयरमैन का खिताब हासिल कर सभी को चौंका दिया।
[PICS: केवल कपड़े उतारने से कोई सलमान खान नहीं हो जाता!]
अब चर्चा है कि मिलिंद सोमण को संजय लीला भंसाली ने बाजीराव मस्तानी में एक अहम किरदार के लिए साइन किया गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के साथ मिलिंद सोमण भी बहुत अहम किरदार निभाते नज़र आ सकते हैं।
[PICS: इस खूबसूरत Tv एक्ट्रेस के सामने सभी फेल.. करीना से लेकर कैटरीना.]
मिलिंद का किरदार भी तलवारबाजी और युद्ध करता दिखेगा और सूत्रों की मानें तो उन्होंने इसकी ट्रेनिंग भी ले ली है। इसे कहते हैं कैप्टम व्योम की सुपरहिुट और सुपरहॉट वापसी!
[PHOTOS: अक्षय कुमार वही, बस ऐश्वर्या की जगह जैकलीन हुईं IN]


Click it and Unblock the Notifications












