मिलिंद सोमन ने अंकिता से फिर रचाई शादी, जानिए दोबारा शादी करने की वजह
मिलिंद सोमन भले ही इस समय फिल्मी दुनिया से दूर हो पर वो कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते है जिससे वो सोशल मीडिया में छाए रहते है। हाल ही में उन्होने एक बार फिर से अंकिता कंवर से शादी करके लाइमलाइट बटोरनी शुरु कर दी है। बता दें कि अप्रैल में उन्होने अपने से 20 साल छोटी लड़की अंकिता कंवर के साथ मुंबई में सात फेरे लिए थे और अपना हमसफर बना लिया था। बता दें कि एक बार फिर से उन्होने अंकिता के सपनो को साकार करने के लिए स्पेन के जंगलों में वाटरफाल के सामने नंगे पांव शादी की है।
जी हां दरअसल उनके शादी करने की मुख्य वजह यही थी क्योंकि अंकिता का ये सपना था कि वो वाटरफाल के सामने जंगल में शादी करना चाहती है। इसी को लेकर मिलिंग ने उनकी ये इच्छा पूरी कर दी।

इस बात की जानकारी खुद अंकिता ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है। इस शादी की बात करें तो अंकिता ने इसके एक ड्रीम वेडिंग कहा है। इस मौके पर दोनो के कुछ रिश्तेदार भी वहां पर मौजूद थे और दोनो काफी ज्यादा खुश लग रहे थे।
शादी के इस मौके पर अंकिता ने सफेद रंग का एक गाउन पहन रखा था जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी और मिलिंद ने ब्लेजर पहना हुआ था। बता दें कि दोनो शादी के बाद से ही काफी ज्यादा खुश है और आए दिन सोशल मीडिया में अपनी हाजिरी बयान करते रहते है।
इनकी शादी के पहले दोनो ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था और जैसे ही शादी का ऐलान हुआ था लोगों ने कई तरह की बातें की थी क्योंकि दोनो की उम्र काफी ज्यादा अंतर था..
लेकिन प्यार उम्र नहीं देखता है इस कहावत को अगर इनकी कहानी में जोड़कर देखा जाए तो वो बिल्कुल सच ही लगती है। इस बात के लिए दोनो के परिवार खुशी खुशी राजी हो गए थे और अलीबाग में दोनो की शादी हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications
