मिलिंद सोमन का गर्लफ्रेंड के साथ क्यूट वर्कआउट वीडियो...देखते रह जाएंगे आप
आपको अपने टीनएज के क्रश मिलिंद सोमन तो जरूर याद होंगे जो अलीशा चिनॉय की मेड इन इंडिया गाने से छा गए। फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन की उम्र भले 50 साल हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी शानदार है। लोग उन्हें आज भी फॉलो करते हैं।
हमने आपको पहले भी बताया था कि मिलिंद सोमन इन दिनों 26 साल की अंकिता कोंवर को डेट कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अंकिता के साथ वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं जो वाकई काफी क्यूट है।
Pushups with @earthy_5 :) could do only 4! #goal20 one day to #LastLongRun #Una2Dharamsala
A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on
इस वीडियो में मिलिंद सोमन अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर के साथ नजर आ रहे है। अंकिता उनकी पीठ पर बैठी हैं और मिलिंद सोमन पुश-अप्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि मिलिंद इन धर्मशाला से ऊना तक की दौड़ लगा रहे हैं। जब से मिलिंद और अंकिता के अफेयर की खबरें आई हैं तब से दोनों अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
अंकिता और मिलिंद की शादी की खबरें भी कुछ दिनों पहले आ रही थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं और दोनों के परिवार वालों ने भी शादी के लिए सहमति दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications