"Mili मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक रही है", फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बोलीं Janhvi Kapoor

mili-trailer-launch-janhvi-kapoor-and-boney-kapoor-talks-about-their-first-collaboration

जान्हवी कपूर [Janhvi Kapoor] स्टारर सर्वाइवल- थ्रिलर फिल्म 'मिली' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और दर्शकों से काफी तारीफ भी मिल रही है। जान्हवी कपूर, सनी कौशल और मनोज पाहवा अभिनीत 'मिली', राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित है और एक निर्माता के रूप में अपनी बेटी जान्हवी के साथ बोनी कपूर का पहला सहयोग है।

गुड लक जैरी और गुंजन सक्सेना जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से तारीफें बटोरने के बाद, जान्हवी अब इस फिल्म में बिल्कुल अलग तरह का किरदार निभाते नजर आएंगी। फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया है, जबकि बतौर गीतकार जुड़े हैं जावेद अख्तर।

मिली के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म के बारे में बात करते हुए, जान्हवी ने कहा, "मिली मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक रही है और मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं मथुकुट्टी सर की आभारी हूं, जिन्होंने स्क्रीन पर मुझसे ऐसा प्रदर्शन कराया। हमने -10 डिग्री में फिल्म की शूटिंग की थी और कई बार बीमार भी पड़े, लेकिन यह सब बहुत संतुष्टिदायक था। मैं अपने काम से सिर्फ अपने माता-पिता को गौरवान्वित करना चाहती हूं।"

वहीं, निर्माता बोनी कपूर ने कहा, "यह एक निर्माता के रूप में जान्हवी के साथ मेरा पहला सहयोग है और उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। मैं कहना चाहता हूं कि जान्हवी धड़क और गुंजन सक्सेना के बाद अपने लिए एक जगह बनाने में कामयाब रही है। वह श्रीदेवी का डीएनए रखती है और एक अभिनेत्री के रूप में इतनी बड़ी हो गई है। ए.आर. रहमान, मथुकुट्टी, सनी कौल और मनोज पाहवा ने भी इस फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुत किया है।"

निर्देशक मथुकुट्टी जेवियर ने कहा, "यह फिल्म भावनाओं पर आधारित होगी और दर्शकों को अपनी शानदार कहानी के साथ बांधे रखेगी। फिल्म के लिए बोनी सर और जान्हवी के साथ सहयोग करना एक विशेष समय रहा है। मैं अगले आने वाले दिनों के लिए उत्सुक हूं।

ज़ी स्टूडियोज, बोनी कपूर द्वारा निर्मित और मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित, 'मिली' 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यहां देंखे ट्रेलर-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X