Mili Leaked- जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' हुई लीक, मेकर्स को लग सकता है बड़ा झटका!

mili

अभिनेत्री जान्हवी कपूर इस वक्त अपनी फिल्म मिली को लेकर चर्चा में हैं और ये 4 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में जान्हवी के अभिनय को लेकर काफी तारीफ की जा रही है और ये कहा जा रहा है कि वो हर फिल्म में कुछ अलग करने की कोशिश करतीं हैं। उनका मानना है कि वो कई तरह की फिल्में करके खुद को साबित करेंगी। लेकिन इस दौरान एक बुरी खबर फिल्म से सामने आ रही है।

अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड फिल्में जैसे ही थिएटर्स में कदम रखतीं हैं उनको लीक कर दिया जाता है। इस बार ऐसा ही कुछ जान्हवी कपूर की इस फिल्म के साथ भी हुआ है। दरअसल ये फिल्म अपने रिलीज के कुछ घंटों के अंदर ही लीक हो गई है और इंटरनेट पर उपलब्ध है। इस खबर के बाद निश्चित ही फिल्म के मेकर्स काफी चिंता में होंगे।

नहीं बाज आती हैं पाइरेसी वेबसाइट्स-

कोर्ट के द्वारा कई बार वेबसाइट्स पर बैन लगाया और ये भी बताया गया है कि ऐसा करना कानूनन अपराध है। इसके बाद भी कुछ पाइरेसी वेबसाइट्स ऐसी हैं जोकि बाज नहीं आ रही हैं। इस लिस्ट में तमिलरॉकर्स टॉप पर आती है। तमिलरॉकर्स कुछ ही घंटों में हर फिल्म को लीक कर देता है। इस वेबसाइट के खिलाफ कई बार शिकायत दर्ज हुईं हैं और इसको बैन किया गया है। हर बार अलग तरह से ये साइट काम करती है।

कलेक्शन पर पड़ता है असर-

किसी फिल्म के लीक होने के बाद उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर इसका असर पड़ना स्वाभाविक है। फिल्म लीक होने के बाद लोग घर पर ही इसको डाउनलोड करके देख लेते हैं और थिएटर्स खाली पड़े रहते हैं। हालांकि इस फिल्म के कलेक्शन पर क्या असर पड़ता है ये को वक्त ही बताएगा। इसके पहले इस साल रिलीज हुई घर फिल्म को तमिलरॉकर्स के द्वारा लीक किया गया था।

वर्कफ्रंट-

जान्हवी कपूर की ये फिल्म फिलहाल काफी पसंद की जा रही है लेकिन साल 2023 में वो फिल्म जन गण मन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अभिनेत्री ने फिल्म धड़क से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिल्म काफी चली थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X