जान्हवी कपूर ने बांद्रा में खरीदा 65 करोड़ का आलीशान अपार्टमेंट, Mili रिलीज होते ही आई खबर

जान्हवी कपूर इस वक्त अपनी फिल्म मिली को लेकर खबरों में है, 4 नवंबर को फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। लेकिन इसके अलावा वो कई और चीजों को लेकर चर्चा हो रही है। पता चला है कि उन्होने प्रॉपर्टी खरीदी है और ये काफी शानदार है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अभिनेत्री मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में एक आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। हालांकि उन्होने ये घर अकेले नहीं लिया है बल्कि पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ खरीदा गया है।
इस खबर के सामने आने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं और उनकी ये नई उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं। पपराजी ViralBhayani ने हाल ही में एक पोस्ट किया है जिसमें इस अपार्टमेंट को लेकर कई बातें बताईं हैं।
उन्होने लिखा, "रियल-एस्टेट पोर्टल Indextap.com के माध्यम से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, डुप्लेक्स 6421 वर्ग फुट के कालीन क्षेत्र के साथ 8,669 वर्ग फुट में फैला हुआ है। संपत्ति पंजीकरण 12 अक्टूबर को किया गया था, और कहा जाता है कि जाह्नवी ने स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क के रूप में 3.90 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।''
हालांकि जान्हवी कपूर या किसी भी सदस्य की तरफ से अभी किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन ये तो सभी जानते हैं कि राजकुमार राव को उन्होने 44 करोड़ रुपये में अपना अपार्टमेंट बेच दिया था। जान्हवी कपूर अक्सर अपनी किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी पसंद की जाती हैं।
मिली-
इस वक्त उनकी फिल्म मिली खबरों में है और इस फिल्म में उनके साथ सनी कौशल नजर आए हैं। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था और लोगों का कहना था कि जान्हवी कपूर काफी शानदार अदाकारा हैं। उन्होने धड़क के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उनकी तारीफ हुई थी।
वक्रफ्रंट-
अभिनेत्री जान्हवी कपूर आने वाले समय में एक फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं जिसका नाम जन गण मन होने वाला है। खबर है कि फिल्म अगले साल यानि 2023 में रिलीज होगी। हालांकि इस फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications











