..................... This is the best time to release 'Milenge Milenge': Satish Kaushik | मिलेंगे-मिलेंगे को लोग भूल नहीं पायेंगे : सतीश कौशिक - Hindi Filmibeat

मिलेंगे-मिलेंगे को लोग भूल नहीं पायेंगे : सतीश कौशिक

By Staff

 Satish Kaushik
मिलेंगे-मिलेंगे आज की सबसे अच्छी फिल्म होगी क्योंकि उस समय वे (शाहिद-करीना) इतने बड़े सितारे नहीं थे। कहना है निर्देशक सतीश कौशिक का। निर्देशक सतीश कौशिक की फिल्म मिलेंगे-मिलेंगे शायद छह साल की देरी से प्रदर्शित हो रही है लेकिन वह मानते हैं कि यह इसके प्रदर्शन का सही समय है। फिल्म के अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर भी लगातार सफलता की सीढि़यां चढ़ रहे हैं। कौशिक ने कहा, यह फिल्म के प्रदर्शन में हुई देरी का सवाल नहीं है। देर होने से फिल्म बर्बाद नहीं हो जाती।

देखें : कैटरीना आठवें स्‍थान पर

उन्होंने कहा, आज वे बहुत बड़े सितारे हैं। लोग उन्हें फिल्म में एक जोड़े के रूप में एक साथ देखना चाहते हैं। अब फिल्म लोगों को ज्यादा आकर्षित करेगी और इसकी कीमत बढ़ गई है। मिलेंगे-मिलेंगे की शूटिंग पूरी तरह से दिल्ली में हुई है। वर्ष 2004 से इसका निर्माण हो रहा था। ऐसा कहा जाता है कि यह हॉलीवुड फिल्म सेरेन्डिपिटी की रीमेक है। बोनी कपूर के निर्माण में बनी इस फिल्म का प्रदर्शन नौ जुलाई को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X