जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 पर बोले मिलाप जावेरी- हॉलीवुड की इस फिल्म की तरह होगा एक्शन

मिलाप जावेरी की फिल्म सत्यमेव जयते जब रिलीज हुई थी तो फिल्म ने काफी धमाकेदार काम किया था और लोगों को पसंद आई थी। इसके बाद लगातार लोगों की मांग थी कि इस फिल्म का सीक्वल बनना चाहिए। अब फिल्म सत्यमेव जयते 2 को लेकर मिलाप जावेरी ने काफी कुछ साफ कर दिया है और फिल्म को लेकर कुछ बड़ी बातें बोलीं हैं। इस फिल्म में जॉ़न अब्राहम ही धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे लेकिन फिल्म एक अलग लेवल पर ही शूट की जाएगी।

इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी। मिलाप जावेरी ने कहा कि वो जल्द ही फिल्म की शूटिंग एक बड़े पैमाने पर शुरु करेंगे। खबर है कि फिल्म अप्रैल 2020 तक फ्लोर पर आ जाएगी।

satyameva jayate 2, john abraham, milap zaveri, divya khosla kumar, सत्यमेव जयते 2, जॉन अब्राहम, मिलाप जावेरी, दिव्या खोसला कुमार

अभिनेता जॉन अब्राहम इस फिल्म में एक अलग ही किरदार में नजर आएंगे जो कि करप्शन के हर आरोपी के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे। मिलाप ने ये भी कहा कि इस फिल्म में वो जॉन अब्राहम को रैंबो की तरह दिखाने वाले हैं।

अब इन सब बातों से इतना तो तय है कि फिल्म काफी दमदार होने वाली है। फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चा है कि फिल्म 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर साल 2020 को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X