विशाल की मैं इज़्जत करता हूं लेकिन वो खुद गाने रीमेक करता है, दूसरों से दिक्कत क्यों - मिलाप झावेरी
म्यूज़िक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने ट्वीट करते हुए धमकी दी थी कि कोई भी विशाल - शेखर के गानों का रीमेक नहीं करेगा। लोगों को अपने गाने खुद बनाने चाहिए। अब इस बात पर डायरेक्टर मिलाप झावेरी ने विशाल से सवाल किया है। मिलाप की फिल्म मरजावां में प्यार दो प्यार लो गाना रीमेक किया गया है।
मिलाप ने सवाल करते हुए कहा कि विशाल मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और मैं उसकी इज़्जत करता हूं लेकिन उसने तो खुद बचना ए हसीनों गाना रीमेक किया हुआ है। तो अब उसे इतनी दिक्कत क्यों हैं।

गानों के रीमेक करने पर बात करते हुए मिलाप झावेरी ने कहा कि जब तक ये गाने दर्शकों को पसंद आ रहे हैं, ये रीमेक होते रहेंगे। जिस दिन दर्शक इसे देखना बंद कर देंगे हम गाने बनाना बंद कर देंगे।
संजय गुप्ता ने बड़ी अच्छी बात कही थी कि साकी साकी का रीमेक मुझे पसंद नहीं आया। लेकिन मेरे बच्चे वही सुनते हैं और उसी पर डांस करते हैं। मिलाप का मानना है कि ये गाने नई पीढ़ी को पुराने गानों से जोड़ रहे हैं और उनकी यादें ताज़ा रख रहे हैं।
आपको भी याद दिलाते हैं कुछ चार्टबस्टर रीमेक गाने -


Click it and Unblock the Notifications












