कोरोना लॉकडाउन में निर्देशक ने की "सत्यमेव जयते 3" की घोषणा, जॉन अब्राहम हैं फाइनल?
जॉन अब्राहम की हिट फिल्म 'सत्यमेव जयते' की सीक्वल फिल्म सत्यमेव जयते 2 इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक मिलाप मिलन झावेरी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस वक्त जहां सभी बॉलीवुड सितारे कोरोना लॉकडाउन की वजह से घरों में बंद हैं। मिलाप ने ट्विट किया है कि उन्होंने सत्यमेव जयते 3 की कहानी भी फाइनल कर ली है।
मिलाप झावेरी ने लिखा- "घर बैठने का नतीजा- सत्यमेव जयते की कहानी भी क्रैक कर लिया.. क्या कहते हो जॉन अब्राहम.. जैसे ही कोरोना के प्रभाव से दुनिया उबर जाएगी सत्यमेव जयते 2 के साथ ही पार्ट 3 की शूटिंग भी कर लिया जाएगा।"

कोई शक नहीं कि इस एक्शन फ्रैंचाइजी को निर्देशक काफी आगे ले जाना चाहते हैं। वहीं एक्शन फिल्मों में फैंस जॉन को पसंद भी काफी करते हैं। सत्यमेव जयते 2 भूषण कुमार के बैनर तले बन रही है। बता दें, सत्यमेव जयते का निर्देशन भी मिलाप ने ही किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
बहरहाल, यहां जानें जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











