OUCH....'बादशाहो' रिलीज से पहले.. अजय देवगन को करार झटका!
शिवाय में इंटिमेट सीन करने के बाद अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म 'बादशाहो' में भी जमकर इंटिमेट सीन दिया है। फिल्म के रिलीज पहले गाने.. रश्क-ए-कमर में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज के रोमांस की हल्की सी झलक निर्देशक ने दिखाई भी.. और उसे बेहद पसंद भी किया गया।
लगातार तीसरी बार.. हिट जोड़ी.. धमाकेदार एक्शन के साथ!
फिल्म में भी इनका काफी लंबा लव मेकिंग सीन फिल्माया गया था। लेकिन ताजा खबरों की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर मिलन लूथरिया ने इस लव मेकिंग सीन को 10 मिनट काटकर छोटा करने का फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि निर्देशक नहीं चाहते कि फिल्म को लेकर किसी भी तरह की कॉन्ट्रोवर्सी हो। या सेंसर बोर्ड फिल्म से कुछ सीन्स काटने की बात करे। लिहाजा, इस सब से बचने के लिए उन्होंने फैसला किया कि वो खुद ही इन सीन्स पर कैंची चलाएंगे।
बहरहाल, अजय देवगन की यह फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी। यहां जानें फिल्म से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications











