मायका में संगीतकार मिकी नरुला का नाम नही
जसपिंदर नरुला के छोटे भाई मिकी नरुला जो कि टीवी शो मायका के संगीतकार हैं, उनका नाम शो के क्रेडिट में नहीं दिया गया है, इससे मिकी अपने को बहुत ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. इस शो को पहले क्लासिक प्रोडक्शन संचालित करता था, लेकिन इसके बाद चैनल ने इस शो को धीरज कुमार के प्रोडक्शन क्रियेटिव आई को सौंप दिया.
मिकी को क्लासिक प्रोडक्शन वालों ने उसका 60 हजार रुपया भी नहीं दिया. और इसके बाद क्रियेटिव ने मिकी का नाम भी क्रेडिट से निकाल दिया. मिकी ने अब क्रियेटिव आई को अपना नाम क्रेडिट में डालने का अनुरोध किया है.
मिकी ने बताया कि उन्होंने मायका का संगीत दिया था लेकिन उनका 60 हजार रुपया भी नही दिया गया. इसके बाद जब क्रियेटिव आई ने इसे अपने हाथ में लिया तो उन्होंने क्रियेटिव आई से अपना नाम क्रेडिट में डालने का अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने उसे आश्वासन भी दिया लेकिन सप्ताह भर बीत जाने की बाद भी उसका नाम क्रेडिट में नहीं डाला गया. इससे मिकी काफी दुखी हैं, एक तो उन्हें अपनी मेहनत का पैसा नहीं मिला और उनका नाम भी क्रेडिट में नहीं जा रहा है.


Click it and Unblock the Notifications