'रिटर्न ऑफ टाइगर' में माइक संग अमिताभ

माइक ने कहा "मैं बहुत खुश हूं कि बॉलीवुड के दो बड़े और हिट नाम मेरी फिल्म के साथ जुड़ेंगे। क्योंकि इन दोनों कलाकारों के बहुत बड़ी संख्या में फैन्स हैं जो कि हमें चाहिए। सबसे ज्यादा अच्छी बात ये है कि इन दोनों कलाकारों ने खुद ही इस फिल्म से जुड़ने की बात की थी। बॉलीवुड अब इस तरह की डॉक्यूमेंट्री के महत्व को समझ रहा है और इस तरह के सोशल इशू के साथ जुड़ने को तैयार भी हो रहा है।"
माइक ने आगे कहा "हम जानते हैं कि कमर्शियल फिल्में आजकल डिमांड में हैं लेकिन हम सिर्फ फिल्में के शुरु होने से पहले के 10 मिनट की मांग कर रहे हैं। आजकल दर्शक भी डॉक्यूमेंट्री के महत्व को समझते हैं और देखना चाहते हैं। लेकिन कमी बस इस बात की है कि हमारे पास इन डॉक्यूमेंट्री को प्रमोट करने के लिए प्लेटफॉर्म नहीं है। हम सरकार से दूरदर्शन पर हमें अपनी डॉक्यूमेंट्री दिखाने की मांग कर रहे हैं।" हालांकि अमिताभ बच्चन या फिर जॉन अब्राहम ने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन माइक की इस बात से ये तो साफ है कि अमिताभ और जॉन इस डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा बनने को पूरी तरह से तैयार हैं। वैसे भी अमिताभ हमेशा से समाज के लिए कुछ कुछ करते रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











