Anant Ambani- Radhika Merchant के स्वागत में मीका सिंह ने दिया 10 मिनट का परफॉर्मेंस, ली भारी भरकम फीस

Anant Ambani- Radhika Merchant Engagement: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई 29 दिसंबर को राधिका मर्चेंट के साथ हो गई है। राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में दोनों परिवार की उपस्थिति में यह फंक्शन हुआ। राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट और शैला की बेटी है।
सगाई के बाद अंबानी हाउस एंटीलिया में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज दिखाई दिये। वहीं, सिंगर मीका सिंह ने अपने परफॉर्मेंस के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का स्वागत किया।
रिपोर्ट्स की मानें तो अपने इस 10 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए मीका सिंह ने 1.5 करोड़ रूपए की भारी भरकम फीस ली थी। अनंत अंबानी और राधिका जब एंटीलिया पहुंचे तो काफी जोर शोर से ढ़ोल बाजों के साथ दोनों का स्वागत किया गया। इसी मौके पर मीका ने भी परफॉर्मेंस दी। मीका का एक वीडियो वायरल भी हो रहा है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को बधाई देने के लिए Antilia पहुंचने वाले पहले सितारों में पति-पत्नी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शामिल थे। इनके साथ डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी पार्टी में पहुंचे। बाद में शाहरुख खान अपनी मैनेजर के साथ पहुंचे थे। रात भर यहां फिल्मी सितारों का तांता लगा रहा।
कौन हैं राधिका मर्चेंट
राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं, जो गुजरात के कच्छ के रहने वाले हैं। वे ADF फूड्स लिमिटेड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होने के साथ-साथ 'एनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड' के CEO और वाइस चेयरमैन हैं। राधिका ने अपनी पढ़ाई कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल और मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की। उन्होंने राजनीति और अर्थशास्त्र में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। राधिका और अनंत अंबानी बचपन से एक दूसरे को जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











