आर्यन खान की गिरफ्तारी पर भड़के मीका सिंह, सुजैन खान और शशि थरूर ने कर डाला ये पोस्ट!
सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लेकर लगातार नई अपडेट एनसीबी की तरफ से सामने आ रही है और वो ड्रग्स मामले में अभी भी हिरासत में हैं। पता चला था कि एनसीबी की हिरासत में वो अब 7 अक्टूबर तक रहेंगे। आर्यन खान को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर सितारों की प्रतिक्रिया आ रही है। गौरतलब है कि वो क्रूज पार्टी के दौरान गिरफ्तार किए गए थे और उस वक्त क्रूज पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।
आरोप है कि आर्यन खान ड्रग्स के साथ रंगे हाथ पकड़े गए हैँ। 100 लोगों के बीच में सिर्फ आर्यन खान को टारगेट करने को लेकर सिंगर मीका सिंह, सुजैन खान और राजनेता शशि थरूर का बयान सामने आया है।

सिंगर मीका सिंग लिखते हैं.. "वाह क्या खूबसूरत है कॉर्डेलियाक्रूज, काश मैं यहां जा सकता था। मैंने सुना है कि बहुत सारे लोग थे, लेकिन मैंने किसी को नहीं देखा।

मीका सिंह का पोस्ट
इतने बड़े क्रूस में सिर्फ आर्यन ही घूम रहा था क्या.. हद है.. सुप्रभात आपका दिन शानदार हो.." मीका सिंह ने पोस्ट के साथ उसी क्रूज की तस्वीर साझा की है जहां पर पार्टी चल रही थी। इसके अलावा ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान ने भी एक पोस्ट किया है।

सुजैन खान का पोस्ट
उन्होने लिखा है.. "मुझे लगता है कि यह आर्यन खान के बारे में नहीं है, क्योंकि वह दुर्भाग्य से गलत समय पर गलत जगह पर थे, क्योंकि कुछ लोगों को बॉलीवुड को हमेशा बॉलीवुड को शिकार बनाना होता है। यह दुखद और अनुचित है क्योंकि वह एक अच्छा बच्चा है। मैं गौरी और शाहरुख के साथ खड़ी हूं।"

शशि थरूर ने लिखा
इसके अलावा राजनेता शिश थरूर का कहना है कि.. "मैं इस तरह के ड्रग्स का प्रशंसक नहीं हूं और मैंने कभी भी कोई कोशिश नहीं की है, लेकिन अब मैं विच हंटिंग करने वालों लोगों से पीछे हट गया हूं। शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी पर कुछ तो सहानुभूति रखो दोस्तों। जनता के ये चकाचौंध खराब है, इस सब में 23 साल के एक व्यक्ति का चेहरा रगड़ने से कोी फायदा नहीं।"

लोग कर रहे हैं टिप्पणी
जाहिर कि लोग आर्यन खान के साथ खड़े हैं लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कि लगातार उनको लेकर टिप्पणी कर रहे हैं।

अच्छे कमेंट्स
हाल ही में क्रूज का एक वीडियो सामने आया था जहां पर आर्यन के अलावा भी सैकड़ों लोग नजर आ रहे थे। इसके बाद लोगों ने कुछ अच्छे कमेंट्स भी किए थे।


Click it and Unblock the Notifications











