फुकरे के लिए मीका ने मुफ्त में गाया गाना!

ऐसा पहली बार हो रहा है कि मीका सिंह किसी निर्माण कंपनी के साथ काम कर रहे हैं। फुकरे फिल्म के निर्माताओं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के साथ मीका की काफी अच्छी दोस्ती भी हो गयी है। तीनों के बीच इतनी अच्छी दोस्ती है की मीका ने इनकी फिल्म के लिए गाना गाने के लिए कुछ भी चार्ज नहीं किया। मीका जब फिल्म के लिए साइन किये गये उससे पहले ही सारी टेक्निकल बातें और सारा बजट तय हो चुका था। जब मीका रितेश और फरहान से मिले तो वो फिल्म और फिल्म के गानों से काफी जुड़ से गये। रितेश सिधवानी ने मीका को फुकरे फिल्म से जुड़ी कई बातें बताईं और उनसे कहा कि वो कुछ ऐसा गाना बनाएं जो कि लोगों से जुड सकें।
मीका ने भी वादा किया कि वो एक बिल्कुल ही हटकर गाना बनाएंगे। मीका ने अपना वादा पूरा किया और एक ऐसा गाना बनाया जो कि सभी को काफी पसंद आया। साथ ही मीका ने इस गाने के लिए कुछ भी चार्ज भी नहीं किया। इस गाने के बोल भी खुद निर्देशक मृगदीप लांबा ने लिखे और गाने में संगीत दिया है राम संपत ने।


Click it and Unblock the Notifications