पाकिस्तान में गाना गाने के बाद मीका सिंह ने तोड़ी चुप्पी, लोगों ने दी गाली और कहा पैसे के लिए
सिंगर मीका सिंह का पाकिस्तान जाना और वहां पर जाकर पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की बेटी की शादी में गाना गाना उनके करियर के लिए घातक हो गया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलायीज ने मीका को भारत में बैन लगाने का फैसला लिया।
एफडब्ल्यूआईसीई ने अपना बयान जारी कर कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बिगड़े रिश्ते व तनाव के बीच कराची में जाकर मीका के गाना गाने से उन्हें गहरा घात लगा है। इसके अनुसार मीका को सार्वजनिक तौर पर प्रस्तुति देने और अभिनय करने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। मीका सिंह ने रविवार को इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी।

उन्होंने बैन लगाए जान के फैसले पर सिर्फ इतना कहा कि इस फैसले के बावजूद वह भारत के लिए बेहतर काम करेंगे। लेकिन पाकिस्तान में जाने को लेकर उन्होंने अभी तक किसी भी तरह का बयान नहीं दिया है। इस मामले पर मीका ने ट्टीट किया है।
इस वीडियो के नीचे आप मीका के वीडियो पर दिए गए और भी कमेंट पढ़ सकते हैं...


Click it and Unblock the Notifications