OMG मीका ने जड़ा डॉक्टर श्रीकांत को तमाचा!
बॉलिवुड के जाने माने रैपर मीका सिंह की गायिको को भारत देश के युवा काफी सराहते हैं। मीका सिंह अक्सर विवादों से भी घिरे नज़र आते हैं। हाल ही में मीका सिंह डॉक्टरों की संस्था द्वारा रखे गये कार्यकम में परफॉर्म करने पहुंचे और वहां पहुंचकर उन्होंने डॉक्टर श्रीकांत को एक थप्पड़ रसीद कर दिया।

हुआ कुछ यूं कि संस्था द्वारा रखे गये कार्यक्रम के दौरान सभी डॉक्टर्स बैठे शराब पी रहे थे और मस्ती में झूम रहे थे। मीका सिंह परफॉर्मेंस दे रहे थे। अचानक ही मीका ने स्टेज से नीचे डांस कर रहे एक डॉक्टर श्रीकांत को बुलाया और उसके गाल पर एक जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। इसके बाद मीका के बाउंसर डॉक्टर श्रीकांत को स्टेज से नीचे ले गए।
इस घटना के तुरंत बाद मीका कार्यक्रम छोड़कर चले गए। इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र खन्ना ने बताया- "यदि मीका को डॉक्टर श्रीकांत से कोई दिक्कत थी तो वो हमें बता सकते थे। लेकिन इस तरह से डॉक्टर श्रीकांत को स्टेज पर बुलाकर सबके सामने बेइज्जत करना बहुत ही गलत था।"


Click it and Unblock the Notifications











