यूजर ने कहा 'बायकॉट बॉलीवुड' तो भड़क गए मीका सिंह, बोल डाले ये अपशब्द
अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे ऐसे ट्रेंड देखने को मिलते हैं जिनको देखने के बाद कुछ लोग तो खुश होते हैं लेकिन कई ऐसे लोग हैं जिनको ये सब बिल्कुल पसंद नहीं आता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ट्रेंड शुरु हुआ है जिसको देखकर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने जवाब दे डाला। गौरतलब है कि मीका सिंह को लेकर मशहूर है कि वो काफी बेबाकी से अपनी बात कहते हैं और चर्चा में बने रहते हैं।
कई बार देखा जाता है कि मीका सिंह गुस्से में होते हैं तो अपनी भाषा की मर्यादा का भी ध्यान नहीं रखते हैं। हाल ही में ऐसा हुआ कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बॉलीवुड को बायकॉट करने की मांग कर रहे थे।

दरअसल मीका सिंह ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि.. 'गुड इवनिंग.. कोई इस खूबसूरत लड़की का नाम बता सकता है? इसके अलावा उन्होने सारा अली खान, कटरीना कैफ, चाहत खन्ना, शेफाली जरीवाला, करीना कपूर खान और नोरा फतेही के नाम विकल्प में दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications