..................... Mika Singh says Rakhi is reason behind his success - Hindi Filmibeat

मीका सिंह ने कहा उनकी सफलता के पीछे राखी सावंत का हाथ है!

मीका सिंह की गायिकी के दीवाने दुनिया भर में हैं, लेकिन मीका का अभिनय कितनों को उनका दीवाना बनाता है ये देखने के लिए बस कुछ दिन और इंतजार करना होगा क्योंकि जल्द ही मीका सिंह की फिल्म बलविंदर सिंह फेमस हो गया रिलीज होने वाली है। फिल्म में मीका सिंह और शान ने मुख्य भूमिका निभाई है और साथ मीका के साथ एक गाने में सेक्सी सन्नी लियोन भी नज़र आएंगी। फिल्म को काफी सुर्खियां मिल रही हैं क्योंकि हाल ही में फिल्म के म्यूसिक को लॉंच करने खुद अमिताभ बच्चन आए।

ईवेंट के दौरान मीका सिंह से पूछा गया कि राखी सावंत ने हाल ही में कहा था कि जबसे मीका मेरे मुंह लगा है तब से वो काफी मशहूर हो रहा है। इसपर मीका सिंह का जवाब था- मैं तो और भी बहुत कुछ लग चुका हूं लेकिन राखी ने सिर्फ मुंह की ही बात की तो क्या किया जा सकता है। खैर हर सफल मर्द के पीछे औरत होती है और मेरी सफलता के पीछे राखी सावंत का नाम लिया जा सकता है।

आपको बता दें कि कुछ साल पहले मीका सिंह द्वारा एक पार्टी के दौरान सभी के सामने राखी सावंत को पकड़कर किस कर लेने के बाद से ही मीका और राखी काफी सुर्खियों में रहे। राखी सावंत ने मीका सिंह के खिलाफ एक प्रेस कॉंफ्रेंस भी की और उनपर अपने साथ जबरदस्ती किस करने का आरोप भी लगाया था।

अपनी फिल्म बलविंदर सिंह फेमस हो गया को प्रमोट करने के लिए मीका सिंह ने काफी अच्छी तैयारी की। उनके इस ईवेंट में अमिताभ बच्चन ने आकर मीका की जमकर तारीफ की तो वहीं ईवेंट के अंत में सन्नी लियोन ने आकर ईवेंट में चार चांद लगा दिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X