..................... Mika Singh's derogatory remark on Diana Penty leaves her fuming - Hindi Filmibeat

#Shame:मीका सिंह ने सबके सामने की इस एक्ट्रेस से बद्तमीज़ी

बॉलीवुड में कुछ लोग हैं, जिन्हें वाकई में बैठा कर तमीज़ सिखाने की ज़रूरत है। उनमें से एक हैं मीका सिंह। इसलिए नहीं कि वो हमेशा चर्चा में रहने के लिए कुछ ना कुछ बोलते, करते रहते हैं, बल्कि इसलिए कि चर्चा में रहने के लिए वो बेहूदगी पर उतर आते हैं।

हाल ही में मीका सिंह, हैप्पी भाग जाएगी की टीम के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। उनके साथ स्टेज पर मौजूद थीं फिल्म की हीरोइन डायना पेंटी। बस मीका से अपने घटिया चुटकुले संभाले नहीं गए।

mika singh calls diana panty

उन्होंने तुरंत कहा कि हां डायना पैंटी, मीका चड्ढी सब एक ही बात है। सबके सामने इस तरह अपने नाम का मज़ाक बनते देख डायना गुस्सा तो हुईं, लेकिन ये उनकी प्रोफेशनल तमीज़ थी कि उन्होंने ना ही इवेंट छोड़ा, ना ही मीका को कुछ कहा। बस कार्यक्रम के खत्म होने का इंतज़ार किया।
["सलमान पर हंगामा...तब कहां थे जब पूछा गया था हीरोइनों का RATE"!]

हैरानी की बात ये है कि मीका की इस बात का किसी ने विरोध नहीं किया और सबने वहां ठहाके मारे। जबकि डायना ज़्यादा कुछ कर नहीं पाईं क्योंकि ये उन ही की फिल्म का प्रमोशनल इवेंट था।

जानिए मीका से जुड़ी कंट्रोवर्सी -

यहाँ देखें विडियो :

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X