सोनू निगम और भूषण कुमार पति पत्नी हैं, बीच में मत पड़िए - मीका सिंह का रिएक्शन
मीका सिंह ने सोनू निगम और भूषण कुमार की कंट्रोवर्सी पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि दोनों पति पत्नी है और उनके झगड़े में किसी तीसरे को पड़ने की ज़रूरत नहीं है। मीका का कहना है कि सोनू निगम को टीसीरीज़ ने ही बनाया है और ये उनके आपस का झगड़ा है।
हालांकि मीका मानते हैं कि सोनू निगम अपने वीडियो के ज़रिए म्यूज़िक इंडस्ट्री को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां पर कोई माफिया नहीं है।

मीका कहते हैं कि इस इंडस्ट्री ने हमें रोटी दी है और इस बात का हमें पूरा ध्यान रखना चाहिए और इस बात की पूरी इज़्जत भी करनी चाहिए जो सोनू निगम नहीं कर रह रहे हैं।
गौरतलब है कि सोनू निगम और भूषण कुमार के बीच के विवाद ने पूरी म्यूज़िक इंडस्ट्री को दो भागों में बांट दिया है। एक भाग वो जो सोनू निगम की बात को मानता है और कहता है कि म्यूज़िक इंडस्ट्री में भी माफिया हैं और नेपोटिज़्म है, नए लोगों को चांस नहीं मिलता है।
वहीं दूसरा भाग है जो कहता है कि ऐसा नहीं है और सोनू निगम बस ये मौका उठा रहे हैं और भूषण कुमार को बदनाम करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











