मीका सिंह का दावा, "डरकर भागा KRK- डर मत, तू मेरा बेटा है" VIDEO वायरल
कमाल आर खान (KRK) इन दिनों सेलेब्स से पंगा लेने के चलते चर्चा में है। सलमान खान से लेकर मीका सिंह समेत कई स्टार्स पर उनके बयान ने उन्हें विवादों में घसीटा। वहीं मीका सिंह और केआरके की तो जमकर बहस भी हुई। अब सिंगर मीका सिंह ने दावा किया है कि कमाल आर खान ने डर कर अपना मकान बेच दिया है।
मीका सिंह और केआरके की तूतू-मैंमैं इतनी हुई कि KRK ने मीका सिंह को चिरकुट सिंगर तक कह डाला था। वहीं बदले में मीका सिंह ने केआरके को पीटने की धमकी तक दे डाली थी। लेकिन अब मीका सिंह ने केआरके को लेकर कहा कि तू मेरा बेटा जैसा है डर मत वापस आ जा।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मीका सिंह खुद को बता रहे हैं कि वह केआरके के घर के बाहर हैं। मीका सिंह के स्टूडियो के पास ही केआरके का घर है। सिंगर का दावा है कि केआरके ने डर कर अपना घर बेच दिया है। पहले इस घर का नेमप्लेट केआरके के नाम से था जो कि अब नहीं है।
वीडियो में मीका सिंह कहते हैं, तू मारी उम्र मेरा बेटा ही रहेगा। मेरी ऐसी कोई लड़ाई नहीं है। तुम मेरे बेटे जैसे हो। तूने ये घर बेच दिया है, अब और जितने घर हैं वो मत बेचना। क्योंकि मेरी तेरे से कोई पर्सनल लड़ाई व दुश्मनी नहीं हैं। मेरे से डर मत, लेकिन तू मेरे बेटे जैसा है। तेरे को सबक सिखाना था इतना बड़ा सबक नहीं कि तू अपने घर बेचकर चला जाए।वापस आजा मैं तूझे पीटूंगा नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











