VIDEO: मीका सिंह ने पाकिस्तान में अरबपति की शादी में दी परफॉर्मेंस, यूजर्स ने कहा गद्दार
आर्टिकल 370 पर मोदी सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव का माहौल है। इसका असर बॅालीवुड पर पड़ चुका है। जहां पर पाकिस्तान में बॅालीवुड फिल्में नहीं दिखाने का फैसला पाक सरकार ने लिया है। इस बीच सिंगर मीका सिंह पाकिस्तान में अपनी इस परफॉर्मेंस को लेकर विवादों में फंस गए हैं।
सोशल मीडिया पर मीका सिंह का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां पर वह कराची में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के करीबी की शादी में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

मीका के इसी शादी से जुड़े इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को निशाने पर है। जिसके बाद लोग मीका को गद्दार और शर्म करो जैसे कड़े शब्दों से आलोचना कर रहे हैं।यूजर्स का कहना है कि पाकिस्तान भारत को एक आंख देखना नहीं चाहता और आप वहां जाकर गाना गा रहे हैं..


Click it and Unblock the Notifications











