''सलमान खान बडे़ भाई जैसे हैं.. वह अरिजित सिंह को माफ कर देंगे..''
सलमान खान से ऐसी माफी शायद ही किसी और ने मांगी होगी, जैसी कि अरिजित सिंह ने मांगी है। फेसबुक पर.. सबके सामने.. अपने लाखों, करोड़ों फैंस को दिखाते हुए.. कुछ भी कहें, अरिजित सिंह में सबके सामने बात रखने की हिम्मत तो है।
खैर, इतनी माफी मांगने के बावजूद सलमान खान अरिजित सिंह को माफ ना करने की ठान चुके हैं। जी हां, सुल्तान का एल्बम रिलीज हो चुका है और वहां अरिजित सिंह का कोई गाना नहीं। बल्कि फिल्म में अब वह गाना आप राहत फतेह अली खान की आवाज में आप सुन पाएंगे।
#INSULT: ऐश्वर्या राय ने किया शुरूआत.. सलमान खान तक पहुंच गई बात!
ताजा बात यह है कि सिंगर मीका सिंह ने भी अब मामले में बयान दिया है। मीका ने कहा कि, मैं अरिजित सिंह ने मिलकर बात करूंगा.. मुझे नहीं लगता उनकी गलती इतनी बड़ी है। अवार्ड फंक्शन या इस तरह के मौके के दौरान हम कई बार ऐसा कुछ कह जाते हैं, जो अहसास हमें बाद में होता है।
मीका ने कहा, मुझे पता है सलमान भाई उसे माफ कर देंगे। अरिजित अभी काफी नया है उसने यह गलती अनजाने में ही की होगी। वह एक बेहतरीन सिंगर है।
अरिजित सिंह ने सलमान खान को लिखा यह माफीनामा-


Click it and Unblock the Notifications















