..................... मीका सिंह की मैनेजर ने किया सुसाइड- पुलिस ने तहक़ीक़ात के बाद ये कहा Mika Singh manager saumya khan found dead attempt sucide - Hindi Filmibeat

मीका सिंह की मैनेजर ने किया सुसाइड- पुलिस ने तहक़ीक़ात के बाद ये कहा

By Varsha Verma

अक्सर मीका सिंह सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर मीका सिंह चर्चा में हैं। दरअसल मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान ने मुंबई में सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि नींद की गोलियां खा कर सौम्या खान ने आत्महत्या कर ली है। खुद मीका सिंह ने 3 फरवरी को इंस्टाग्राम पर मैनेजर की फोटो शेयर कर की थी। खैर अभी तक सौम्या की मौत की असली वजह सामने नहीं आ पाई है।

दरअसल सौम्या के आत्महत्या की जानकारी पुलिस को कल मिली। जिसके बाद पुलिस ने तहकीकात की। उनके घर से न ही कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही पुलिस को छानबीन में कुछ हाथ लगा है। इस वजह से अभी भी सुसाइड की असली वजह सामने नहीं आ पाई है।

Mika Singh manager

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस का मानना है कि इस मामले में किसी की साजिश की आशंका नहीं नजर आ रही हैं। यही वजह है कि पुलिस ने इस घटना को दुर्घटनावश बताया है।

सौम्या खान के शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को सौंप दिया गया है। सौम्या का परिवार पंजाब में रहते हैं। वहीं उनका अंतिम संस्कार हुआ। मीडिया के जरिए सामने आया है कि सौम्या के परिवार में उनके दादा-दादी हैं। उनके माता पिता नहीं हैं।

मीका सिंह ने क्या कहा

मीका सिंह ने 2 फरवरी को इंस्टाग्राम पर सौम्या की फोटो शेयर करते हुए लिखा, वाहेगुरु का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। मुझे बहुत दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि प्रिय सौम्या हमें और दुनिया को अलविदा कह दूसरी दुनिया में चली गई हैं। बहुत ही कम उम्र में वह इस दुनिया को छोड़ चली गईं। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X