Mika Singh- यार हो तो मीका जैसा.. बेस्ट फ्रेंड को गिफ्ट की 4 करोड़ की प्रॉपर्टी..

mika singh

मीका सिंह अपने गानों के साथ साथ कई और कारणों से भी खबरों का हिस्सा रहते हैं और इस वक्त एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि मीका सिंह ने एक बार फिर से अपनी दरियादिली दिखाई है और कुछ ऐसा किया जिससे उनकी तारीफ हो रही है।

दरअसल मीका सिंह ने अपने एक दोस्त के लिए अपना खजाना खोला है और करोड़ों की प्रॉपर्टी गिफ्ट की है। पैपराजी पेज वायरल भयनी ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है, ''यार हो तो मीका सिंह जैसा.. मीका सिंह ने अपने सबसे अच्छे दोस्त कंवलजीत सिंह को उनके जन्मदिन पर दिल्ली और बॉम्बे में 4 करोड़ रुपये के दो खूबसूरत फ्लैट गिफ्ट किए।

मीका सिंह की जय।'' इसके बाद उनको लेकर चर्चा शुरु हो गई है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''टैक्स बचाने की निंजा तकनीक....।'' एक ने लिखा, ''और इधर हमारे दोस्त सिगरेट तक नहीं पिलाते।'' एक यूजर ने लिखा, ''बेस्टी..नहीं. ये सब इनकम टैक्स बचाने का तरीका है... सीए ने बोला होगा।''

एक ने कहा, ''मेरे दोस्त को अमीर बनने दो उसके दोस्त वो भी मुझे ऐसा ही गिफ्ट देगा।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन मीका सिंह ने किसी भी कमेंट पर रिएक्शन नहीं दिया है।

हालांकि इस 4 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा क्योंकि मीका सिंह ने अपनी तरफ से किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

लोग इस पर अपने दोस्तों के लिए मीम्स भी बना रहे हैं और उनका कहना है कि दोस्त ऐसा ही होना चाहिए। मीका सिंह काफी समय से किसी गाने का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन काफी जल्दी वो धमाका करेंगे।

Read more about: mika singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X