जैकलीन फर्नांडीज की तस्वीर पर मीका सिंह ने कर दिया ऐसा कमेंट की हंगामा मच गया, तुरंत किया डिलीट

Mika Singh on Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्शन लीजेंड और हॉलीवुड स्टार जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ एक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर इटली में ली गई थी, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई और सभी अनुमान लगाने लगे कि क्या जैकलीन भी हॉलीवुड फिल्मों की ओर रुख कर रही हैं!
इससे एक दिन पहले ही जैकलीन को टस्कनी में अमेरिकी पॉप स्टार सेलेना गोमेज़ के साथ देखा गया था। लिहाजा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्ट्रेस के डेब्यू को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
बहरहाल, जैकलीन की तस्वीरों पर जहां वरुण धवन, नील नितिन मुकेश और सोनू सूद जैसे कलाकारों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, सिंगर मीका सिंह ने ऐसा कमेंट किया, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।
मीका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जैकलीन और जीन-क्लाउड वैन डेम की तस्वीर दोबारा पोस्ट की और लिखा, "आप बहुत सुंदर लग रही हैं.. और ये सुकेश से कहीं बेहतर हैं।" मीका ने तुरंत ही ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक यह इंटरनेट पर वायरल हो चुका था।
बता दें, सुकेश चन्द्रशेखर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन से भी कई बार पूछताछ हो चुकी है। पिछले साल दो तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें जैकलीन और सुकेश एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे थे। दरअसल मुख्य आरोपी, एक करोड़पति ठग है जो कथित तौर पर जबरन वसूली करता था। अफवाहें हैं कि सुकेश और जैकलीन रिलेशनशिप में थे। हालांकि, एक्ट्रेस ने ऐसी अफवाहों से साफ इनकार किया है।


Click it and Unblock the Notifications
