#KyaSultan: सलमान के 440 वोल्ट सिंगर मीका पर छेड़खानी का केस दर्ज!

सलमान खान के 440 वोल्ट सिंगर मीका सिंह को सुबह सुबह पांच बजे 440 वोल्ट का झटका दिया है प्रियंका नाम की फैशन डिज़ाइनर ने। दरअसल, मीका सिंह पर मारपीट और उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ। प्रियंका ने मीका पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है।
[#Scandal: "सलमान ने लड़की से कहा तुम्हारा घर जानता हूं...इंटरव्यू छपा तो..."]

ये शिकायत वर्सोवा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। शिकायत करने वाले पक्ष का कहना है कि मीका और वो बिज़नेस पार्टनर हैं और पांच साल से दोस्त हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में पैसे को लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी हो चुकी है।

mika singh salman khan molestation case

वहीं मीका का कहना है कि वो ऐसी किसी लड़की को नहीं जानते। शिकायत के बारे में भी उन्हें सुबह पांच बजे पता चला। जब एक लड़की उनकी बिल्डिंग में ज़बर्दस्ती घुस आई और खिड़की से घर के अंदर तक आ गई।

उसने हंगामा शुरू कर दिया और मीका से पांच करोड़ की डिमांड करने लगी। उसने धमकी भी दी कि अगर मीका ने पैसे नहीं दिए तो वो उन पर झूठा केस लगाएगी।
[#Effect: रेप कमेंट...सलमान को घर की लड़कियों पर लगाना पड़ रहा पहरा!]

मीका का कहना है कि लड़की ने उनके साथ मारपीट और हाथापाई भी की वहीं काफी गाली गलौज भी हुई। लड़की ने उन्हें धमकी दी है कि अगर मीका ने उसकी डिमांड नहीं मानी तो वो उनका करियर बर्बाद कर देगी।
[#Asliyat: सलमान अगर चाहते तो 5 मिनट में उन लड़कियों की धज्जियां उड़ा देते!]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X