VIDEO: पाकिस्तान से लौट वाघा बॉर्डर पर मीका सिंह ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे
बॅालीवुड के सिंगर मीका सिंह कराची शादी को लेकर कंट्रोवर्सी में आने के बाद इस अंदाज में दिखाई दे रहे हैं कि हर कोई हैरान रह गया है। कुछ दिन पहले मीका सिंह कराची अरबपति की शादी में परफॅार्म करने के लिए गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना हुई थी।
पुलवामा हमला और आर्टिकल 370 पर भारतीय सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच की दुश्मनी साफ देखी जा सकती है। ऐसे में मीका का पाकिस्तान जाना दोनों तरफ के लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

इस पूरे मामले को देखते हुए ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मीका को भारत इंडस्ट्री में बैन करने और बायकॅाट करने की बात कही थी। 8 अगस्त को मीका पाकिस्तान शादी में परफॅार्म करने गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











