कस्टम कानून तोड़ने वाले गायक मिका सिंह जमानत पर रिहा
एक बार फिर से जाने-माने मशहूर गायक मीका सिंह विवादों में हैं। इस बार कारण राखी सावंत नहीं बल्कि विदेशी मुद्रा है। इसलिए उन्हें बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने रोक लियाथा क्योंकि बैंकाक से वो मुंबई आते वक्त तय सीमा से ज्यादा की विदेशी मु्द्रा लेकर आ रहे थे इसलिए ग्रीन चैनल पारकरते समय उन्हें कस्टम अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। उनको बुधवार सुबह तीन बजे गिरफ्तार किया गया था।
बताया जा रहा है कि मीका के पास से तीन लाख रुपये नकद और 12 हजार डॉलर यानी करीब छह लाख रुपये बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी से पहले मीका से करीब छह घंटे लंबी पूछताछ की गयी थी। मीका ने कहा कि वो बैंकॉक में शो करके लौट रहे हैं इसलिए उनके पास पैसे हैं। फिलहाल उनकी जमानत हो गयी है।
लेकिन मीका और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। मीका से पहले फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारे अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा , मिनिषा लांबा टैक्स चोरी में पकड़े गये हैं। फिलहालअपनी गिरफ्तारी और जमानत पर मीका ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की है।आपको बता दें कि कस्टम के कानूनों के मुताबिक किसी भी भारतीय को नकद साढ़े सात हजार रुपये और पांच हजार डॉलर से ज्यादा की रकम लाने की अनुमति नहीं है अगर इससे ज्यादा की रकम होती है तो कस्टम को इसके बारे में बताना पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications












