Breaking: मीका सिंंह हुए दुबई में गिरफ्तार, 17 साल की बच्ची को अश्लील तस्वीरें भेजते थे

Recommended Video

Mika Singh gets arrested in Dubai for Harassing Brazilian model| FilmiBeat

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के लिए आज का दिन थोड़ा अजीब था। सुबह ही उनका गाना आंख मारे रिलीज़ हुआ है और शाम तक खबर आई कि मीका को दुबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार कर लिया है। एक 17 साल की लड़की ने मीका पर अश्लील मेसेज भेजने का आरोप लगाया है। मीका, दुबई में एक बॉलीवुड इवेंट में परफॉर्म करने आए थे।

लड़की, एक मॉडल है और ब्राज़ील की नागरिक है। रविवार को मीका से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मीका के दोस्त उन्हें बेल दिलवाने की कोशिश में लगे हुए हैं। मीका यहां, मसाला अवार्ड्स में परफॉर्म करने आए थे और आज ही सिंबा से उनका एक नया गाना रिलीज़ हुआ है।

mika-singh-arrested-in-dubai-over-sexual-misconduct-with-a-brazillian-minor

गौरतलब है कि मीका के लिए ये नई बात नहीं है। 2016 में भी एक मॉडल ने मीका पर यौन उत्पीड़न का केस किया था लेकिन मीका ने वापस उन पर केस कर दिया। पिछले साल मीका एक कॉन्सर्ट के दौरान, एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने के लिए जेल भी जा चुके हैं।

कुछ साल पहले, ज़रूरत से ज़्यादा विदेशी मुद्रा रखने पर मीका को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। वहीं 2006 में राखी सावंत ने मीका सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। राखी का कहना था कि मीका ने उन्हें अपनी जन्मदिन की पार्टी मेंं बुलाया और ज़बरदस्ती उन्हें किस किया।

बॉलीवुड में कई ऐसे बड़े नाम हैं जिन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X