सैफ अली खान ने जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर को दिए 51 हजार, भड़का स्टार बोला- 'सैफ भाई उसे 11 लाख दे दो...'

Mika Singh On Saif Ali Khan: सुपरस्टार सैफ अली खान हमले में आई चोटों की सर्जरी के बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने गर पहुंच चुके हैं। सैफ अली खान ने जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर से मुलाकात की और उसे 51,000 रुपये का इमान दिया है। ये इनाम मीका सिंह को काफी कम लग रहा है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सैफ अली खान से ड्राइवर को ज्यादा रकम का इमान देने की अपील की है।
मीका सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और कहा है कि भजन सिंह को 11 लाख रुपये मिलने चाहिए। उन्होंने लिखा-'मेरा विश्वास है कि इंडिया के फेवरेट सुपरस्टार की जान बचाने के लिए वो कम से कम 11 लाख रुपये का इनाम पाने का हकदार है। उनका काम वास्तव में सराहनीय है। अगर पॉसिबल हो सके तो उनकी कॉन्टैक्ट डिटेल्स प्लीज मेरे साथ शेयर कीजिए. मैं उन्हें 1 लाख रुपये देना चाहता हूं।'
मीका सिंह ने सैफ अली खान के ऑटो ड्राइवर को 51 हजार रुपये देने वाला पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने सैफ से अपील की- सैफ भाई प्लीज उसे 11 लाख रुपये दे दो. वो रियल हीरो है। मुंबई ऑटोवाला जिंदाबाद। मीका का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
सैफ ने भजन सिंह ने मुलाकात में उनकी तारीफ की और कहा- जिंदगी में किसी भी तरह की मदद लगे, तो मुझे याद करना। सैफ के साथ उनकी मां शर्मिला टैगोर ने भी उनका आभार व्यक्त किया था।


Click it and Unblock the Notifications












