मैं अनुराग कश्यप- करण जौहर नहीं, तुम्हारा डैडी हूं, सीधे झापड़ मारूंगा- मीका सिंह ने दी खुली धमकी
कमाल आर खान लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर कई बड़े स्टार्स पर बेबाक तरीके से अपनी राय जाहिर करवे वाले एक्टर केआरके अब खुद निशाने पर आ गए हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का केस दर्ज किया। वहीं अब सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए केआरके की ऐसी क्लास लगाई है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।
सलमान खान के बाद अब मीका सिंह और केआरके के बीच जमकर ट्वीट पर फाइट देखने को मिली। जहां पर सिंगर ने केआरके को धमकी देते हुए कहा है कि मैं अनुराग कश्यप और करण जौहर जैसा सीधा नहीं हूं मैं तुम्हारा पिताजी हूं। केआरके ने 27 मई को एक ट्वीट में ऐसा कुछ लिखा था। जिसके बाद मीका सिंह ने जमकर क्लास लगाई है।

मीका सिंह ने करारा जवाब दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर केआरके ने ऐसा क्या लिख दिया कि मीका सिंह को इस तरह के शब्दों का प्रयोग केआरके के लिए करना पड़ा।

केआरके ने लिखा लुक्खे सिंगर का रिव्यू करूंगा
केआरके का ये पोस्ट अब मौजूद नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्ट अनुसार 27 मई को उन्होंने लिखा था कि कल मैं एक लुक्खे सिंगर का भी रिव्यू करूंगा। जो नाक से गाना गाता है।

मीका सिंह ने बोला तुम्हारे पापाजी हैं
मीका सिंह ने करारा जवाब देते हुए लिखा है कि हाहाहाहा, बेटा तुम कौन हो, ये तुम्हारे पापाजी हैं। हम नाक से गाकर नाक में दम करते हैं। लव यू माई बेबी।

मीका ने बोला मैं तुम्हारा डैडी हूं
पंजाबी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मीका सिंह ने लिखा है कि केआरके का सामना अब तक सिर्फ सीधे लोगों से हुआ है। मैं अनुराग कश्यर या करण जौहर नहीं हूं। मैं तुम्हारा पापा हूं।

मीका ने बोला सीधा झापड़ होगा
मीडिया रिपोर्ट अनुसार मीका सिंह ने ये भी एक वीडियो में कहा है कि केआरके पर केस करके सलमान भाई ने बहुत अच्छा किया है। मैं सलमान भाई से नाराज हूं कि उन्होंने इतनीदेरी बात फैसला लिया। मीका ने कहा कि अगर ये मेरे बारे में कुछ गलत बोलेगा तो केस वेस तो नहीं होगा सीधा झापड़ होगा।

केआरके ने अंत में अपना अकाउंट किया लॅाक
फिलहाल इस पूरे मामले के बाद केआरके ने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। अब केआरके के पोस्ट वो ही देख पायेंगे जो उनको फॅालो करते हैं.


Click it and Unblock the Notifications