'मसीहा' सोनू सूद की वजह से एक मां को मिला बेटा, रोते हुए शेयर किया वीडियो- सबसे इमोशनल मदद
अभिनेता सोनू सूद की वजह से एक मां अपने बेटे को लॉकडाउन की मुश्किल घड़ी में देख पाई। प्रवासी मजदूर जो अपनी मां से कोसों दूर फंसा था, उसकी मदद सोनू सूद ने की। मनीष नाम के इस शख्स ने एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। जिसमें उसने अपनी मां का संदेश एक्टर के लिए रिकॉर्ड किया है। मां खुद को रोक नहीं पाती और वीडियो में रो पड़ती है, वह रोते रोते पूरा वीडियो रिकॉर्ड करती हैं और सोनू सूद का धन्यवाद करते करते नहीं थकती।
इस वीडियो पर ढेरों फैंस ने रिएक्ट किया। साथ ही सोनू सूद को कलयुग का देवता कह डाला। वहीं सोनू सूद ने भी इस वीडियो को शेयर किया और अपनी प्रतिक्रिया दी। एक्टर ने लिखा कि, वह बहुत खुश हैं कि मनीष अपनी मां से मिल पाया। वह कोशिश कर रहे हैं इस तरह के सभी बच्चे और प्रवासी मजदूर अपने अपने परिवारों से मिल पाएं। देखिए सोनू सूद द्वारा शेयर किया एक मां का इमोशनल वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications