69 साल के Bill Gates पर चढ़ रही खुमारी, गर्लफ्रेंड को लेकर कहा- 'हम साथ में खूब मस्ती करते हैं'

Bill Gates On His Girlfriend: अरबपति और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने पब्लिकली पाउला हर्ड के साथ अपने रिश्ते को एक्सेप्ट कर लिया है और उन्हें अपनी सीरियस गर्लफ्रेंड बताया है। बिल गेट्स ने शेयर किया है कि वो साथ में मस्ती कर रहे हैं।
'हम बहुत मौज मस्ती कर रहे हैं'
69 साल के बिल गेट्स ने एक इंटरव्यू के दौरान हर्ड के बारे में बात की,गेट्स ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी एक सीरियस गर्लफ्रेंड है जिसका नाम पाउला है। हम मौज-मस्ती कर रहे हैं, ओलंपिक जा रहे हैं और बहुत सारी अच्छी चीजें कर रहे हैं।"
2022 से हैं साथ
गेट्स और हर्ड को 2022 से कई पब्लिक इवेंट में एक साथ देखा गया है, हालांकि उन्होंने तब तक अपने रिश्ते का ऐलान नहीं किया था। लेकिन वो लगातार एक-दूसरे के साथ ही स्पॉट हुए। अब जाकर गेट्स ने पाउला को दुनिया के सामने अपना बना लिया है।
कौन हैं पाउला हर्ड
ऑरेकल के पूर्व सीईओ मार्क हर्ड की विधवा पाउला हर्ड दो दशकों से ज्यादा समय से चैरिटी करने में काफी एक्टिव हैं। वो इन दिनों एजुकेशन और हेल्थ सर्विसेज पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। 2019 में उनके निधन तक उनकी शादी मार्क हर्ड से हुई थी और कपल की दो बेटियां थीं।


Click it and Unblock the Notifications











