..................... Micky Virus and 6 other small movie releasing this Friday - Hindi Filmibeat

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर छोटी फिल्मों की धूम- वायरस भी फैलेगा और इश्क भी होगा!

पिछले कुछ हफ्तों से बेशरम, बॉस जैसी बड़े बैनर और स्टारकास्ट वाली फिल्में रिलीज हुई लेकिन बॉक्सऑफिस पर इन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। अब लोगों को कृष 3 और धूम से काफी उम्मीदें हैं लेकिन उससे पहले इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 7 छोटे बजट की फिल्में रिलीज हो रही हैं। जिनमें सबसे ज्यादा जो फिल्म चर्चा में है वो है एली अवराम और मनीष पॉस की फिल्म मिकी वायरस। ये फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में है क्योंकि इसकी एक्ट्रेस एली अवराम इस समय बिग बॉस 7 में हैं और उसके अलावा सलमान खान भी इस फिल्म को काफी प्रमोट कर रहे हैं। मिकी वायरस इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में रह रही फिल्म है।

मिकी वायरस के अलावा इश्क एक्चुअली, वेक अब इंडिया और अम्दवाद जंक्शन फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते अपना जादू चलाने आएंगी। हालांकि पिछले काफी समय से बड़े बैनर की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। बॉस फिल्म जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमकि में थे ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की लेकिन फिल्म को हिट फिल्मों की कटैगरी में जगह नहीं मिली। उसके पहले रणबीर कपूर की फिल्म बेशरम ने तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ ही दिनों में दम तोड़ दिया था। लेकिन उसके पहले मस्ती की सीक्वल फिल्म ग्रैंड मस्ती ने छोटे कलाकारों के होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की।

पहले राम गोपाल वर्मा की फिल्म सत्या 2 भी इसी हफ्ते रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म के निर्माता के साथ कुछ इश्यू हो जाने के चलते फिल्म को नवंबर 8 तक के लिए टाल दिया गया है। अब सत्या 2 फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्हाल आइये दिखाते हैं कौन कौन सी फिल्में इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X