इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर मैं तेरा हीरो और जल, एक कॉमेडी एक तथ्य!

पिछले कुछ हफ्तों से हर शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कम से कम दो फिल्में तो रिलीज हो ही रही हैं। एक ही शुक्रवार को कई फिल्मों के रिलीज होने के चलते दर्शकों के पास भी अपने वीकेंड को गुजारने के कई ऑप्शन मौजूद होते हैं। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो बिल्कुल ही विपरीत जोनर की फिल्में रिलीज हो रही हैं। एक तरफ है कॉमेडी के किंग डेविड धवन निर्देशित फिल्म मैं तेरा हीरो जिसको लेकर लोग काफी उत्सुकता दिखा रहे हैं क्योंकि पहली बार पिता और बेटा साथ में काम कर रहे हैं और दूसरी वजह है फिल्म में एक साथ तीन हॉट एक्ट्रेसेस का होना जिसमें नर्गिस फाखरी, इलियाना डी क्रूज और एवलीन शर्मा शामिल हैं। फिल्म में लव ट्राइंगिल का तड़का नज़र आ रहा है।

एवलीन को लगता है कि वरुण बिल्कुल भी हॉट नहीं है।

ट्रेलर से यही लग रहा है कि वरुण ने एक लवर ब्वॉय का किरदार निभाया है जो कि एक साथ दो लड़कियों के साथ फ्लर्ट करता है और आखिर में फंस जाता है। कहानी में कुछ नया नहीं ह लेकिन डेविड धवन के स्टाइल की कॉमेडी ने फिल्म को लुक और फ्लेवर दिया है वो लोगों को सिनेमाहॉल तक खीच लाएगा। दूसरी तरफ है फिल्म जल, जिसमें नये चेहरे नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसी जगह पर आधारित है जहां पर जल की मारा मारी है और जल को लेकर दो गावों के बीच मारा मारी तक हो जाती है। उसी गांव में एक आदमी है जो जमीन को देखकर बताता है कि उसे खोदने पर जल मिलेगा या नहीं। हालांकि उस आदमी की बात हर बार सच नहीं होती लेकिन कई बार वो सच भी साबित होता है।

एक दिन कुछ वैज्ञानिक गांव में आते हैं और वहां पर तालाब बनाने के लिए खुदाई करने का फैसला करते हैं। उसके लिए वो तरह तरह की मशीनों को मंगाकर जमीन के उस भाग को ढूंढने की कोशिश करते हैं जिसके नीचे पानी हो। लेकिन वो नाकामयाब रहते हैं। तब वो उस आदमी की मदद लेते हैं जो पानी को लेकर भविष्यवाणी करता है। एक फिल्म फुल कमर्शियल और बॉक्स ऑफिस के हिट फॉर्मूले रोमांटिक कॉमेडी पर आधारित है तो एक फिल्म सच्चाई को दिखाती है और एक बहुत ही अलग तरह की कहानी पर आधारित है। हालांकि जल फिल्म को लेकर लोगों को कुछ ज्यादा नहीं पता है और मैं तेरा हीरो ही फिल्हाल बॉक्स ऑफिस पर धमाल करती दिख रही है। अब देखना ये है कि जल फिल्म की वास्तविकता और सच्चाई लोगों को भाती है या फिर एक बार फिर से कमर्शियल सिनेमा बेहतर कहानी पर भारी पड़ जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X